Skip to content
Astrostories Logo Astro Stories

  • आरती संग्रह
        • एकादशी माता की आरती
        • गणेश जी की आरती
        • खाटू श्याम जी की आरती
        • एकादशी माता की आरती
        • हनुमान जी  की आरती
        • काली माता की आरती
        • खाटू श्याम जी की आरती
        • भगवान जगदीश जी की आरती
        • माँ गंगा आरती
        • ब्रहस्पति देव की आरती
        • काली माता की आरती
        • साईं बाबा आरती
        • श्री सत्यनारायण आरती
        • शिव आरती
        • माँ दुर्गा आरती
        • आरती कुंज बिहारी की
        • श्री बांके बिहारी की आरती
        • श्री लक्ष्मी जी की आरती
        • गणेश जी की आरती
  • चालीसा
        • शनि चालीसा
        • श्री लक्ष्मी चालीसा
        • श्री कृष्ण चालीसा
        • हनुमान चालीसा
        • श्री कुबेर चालीसा
        • श्री राधा चालीसा
        • श्री गणेश चालीसा
        • शिव चालीसा
        • श्री विष्णु चालीसा
        • श्री दुर्गा चालीसा
  • कथा
        • सावन सोमवार व्रत कथा
        • सोमवार व्रत कथा
        • मंगलवार व्रत कथा
        • बुधवार व्रत कथा
        • रविवार व्रत कथा
        • अधिक मास की कथा
        • कार्तिक मास की कथा
        • साई बाबा व्रत कथा
        • करवा चौथ कथा
        • जितिया व्रत कथा
        • शनिवार व्रत कथा
        • प्रदोष व्रत कथाये
          • सोम प्रदोष व्रत कथा
          • मंगल प्रदोष व्रत कथा
          • बुध प्रदोष व्रत कथा
          • गुरु प्रदोष व्रत कथा
          • शुक्र प्रदोष व्रत कथा
          • शनि प्रदोष व्रत कथा
          • रवि प्रदोष व्रत कथा
        • वैभव लक्ष्मी व्रत कथा
  • व्रत
        • सोमवार व्रत
        • मंगलवार व्रत
        • बृहस्पतिवार व्रत
        • रविवार व्रत
        • साई बाबा व्रत
        • प्रदोष व्रत
        • बुधवार व्रत कथा
        • शीतला अष्टमी
        • नवरात्रि व्रत
          • नवरात्रि का पहला दिन
          • नवरात्रि का दूसरा दिन
          • नवरात्रि का तीसरा दिन
          • नवरात्रि का चौथा दिन
          • नवरात्रि का पाचवा दिन
          • नवरात्रि का छठा दिन
          • नवरात्रि का सातवा दिन
          • नवरात्रि का आठवा दिन
          • नवरात्रि का नौवा दिन
        • शनिवार व्रत
        • एकादशी व्रत
          • वरुथनी एकादशी
          • सफला एकादशी
          • पापमोचिनी एकादशी
          • आमलकी एकादशी
          • निर्जला एकादशी
          • कामिका एकादशी
          • देवशयनी एकादशी
          • परिवर्तिनी एकादशी
          • अजा एकादशी
          • श्रावण पुत्रदा एकादशी
          • विजया एकादशी
          • मोहिनी एकादशी
          • मोक्षदा एकादशी
          • पापांकुशा एकादशी
          • देवुत्थान एकादशी
          • परिवर्तिनी एकादशी
          • षटतिला एकादशी
          • उत्पन्ना एकादशी
        • सावन शिवरात्रि
  • धार्मिक स्थल
        • गुरुजी बड़े मंदिर
        • वैष्णो देवी
        • कैंची धाम
        • शिव खोड़ी मंदिर
        • मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
        • मथुरा
        • वृंदावन
        • कामाख्या मंदिर कैसे जाए
        • सिद्धिविनायक मंदिर
        • कालकाजी मंदिर
        • अमरनाथ यात्रा
        • द्वारकाधीश मंदिर
        • रामेश्वरम मंदिर
        • कोणार्क सूर्य मंदिर
        • प्रेम मंदिर
        • बाँके बिहारी मंदिर
        • तिरुपति बालाजी मंदिर कैसे जाएं
        • शिर्डी साई बाबा मंदिर कैसे जाए ?
        • मीनाक्षी मंदिर
  • मंत्र
        • माँ लक्ष्मी मंत्र
        • शिव मंत्र
        • कुबेर मंत्र
        • गायत्री मंत्र
        • बगलामुखी मंत्र
        • महाकाली मंत्र
        • शनि मंत्र | Shani Mantra
  • स्तोत्रम्:
        • गणेश स्रोतम
        • राम रक्षा स्तोत्रम्:
  • जानकारी
        • तापमान
          • वैष्णो देवी तापमान
          • कैंची धाम तापमान
        • तिथि
          • अमावस्या तिथि 2024
          • पूर्णिमा तिथि 2024
          • सावन 2024
          • नवरात्रि 2024
          • एकादशी 2024
  • पर्व
        • रथ यात्रा
        • गुड़ी पाड़वा
        • गणेश चतुर्थी
        • छठ पूजा
        • भाई दूज
        • महावीर जयंती
        • रक्षाबंधन
        • विश्वकर्मा पूजा
        • गोवर्धन पूजा
        • कुम्भ मेला
        • हरियाली तीज
        • सागा दावा त्योहार सिक्किम
        • तुलसी विवाह
        • काली पूजा
        • हरतालिका तीज
        • बसंत पंचमी
        • नाग पंचमी
        • गुरु पूर्णिमा
        • संकष्टी चतुर्थी
        • धनतेरस
        • मकर संक्रांति
        • दुर्गा पूजा
  • अन्य
        • गुरुजी का सत्संग
        • मथुरा और वृंदावन की दूरी
        • कैंची धाम कैसे पहुंचे- कैंची धाम दूरी
        • सुंदरकांड पाठ
        • बजरंग बाण
        • जीवन परिचय
          • नीब कारोरी बाबा
          • गुरुजी निर्मल सिंह महाराज
        • मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दूरी
        • वैष्णो देवी
        • दिल्ली से गंगोत्री दूरी
  • ग्रह दोष
        • विष दोष
        • पितृ दोष
        • केमद्रुम दोष
        • कालसर्प दोष 
        • नाड़ी दोष
        • सूर्य ग्रहण
        • केतु का विभिन्न भावों में प्रभाव
        • गुरु चांडाल योग
        • राहु महादशा
        • शनि की साढ़े साती
          • जानिए शनि की साढ़े साती किस राशि पर है – 2024 और 2025 मे
  • अंक ज्योतिष
        • 1 से 9 तक
        • 1 अंक ज्योतिष
        • 2 अंक ज्योतिष
        • 3 अंक ज्योतिष
        • 4 अंक ज्योतिष
        • 5 अंक ज्योतिष
        • 6 अंक ज्योतिष
  • Contact Us
  • News
Astrostories Logo
Astro Stories

Brihaspativar ki Katha Aarti
August 7, 2024July 17, 2025

बृहस्पतिवार व्रत कथा और आरती | Brihaspativar ki Katha aur aarti

Buy Now

एक समय की बात है, एक नगर में विक्रमादित्य नामक राजा रहता था। एक दिन वह शिकार करने वन गए, और उनकी पत्नी, महारानी संजना, महल में अकेली थीं। उसी समय देवगुरु बृहस्पति साधु का वेश धारण कर महल में भिक्षा मांगने पहुंचे। महारानी ने भिक्षा देने से इनकार कर दिया और कहा, “हे साधु महाराज, मैं दान-पुण्य से तंग आ चुकी हूँ। मेरा पति सारा धन लुटा देता है। मेरी इच्छा है कि हमारा सारा धन नष्ट हो जाए ताकि मुझे यह परेशानी न सहनी पड़े।”

साधु बाबा ने कहा, “देवी, धन और संतान सभी चाहते हैं। अगर आपके पास अधिक धन है, तो भूखों को भोजन दीजिए, प्यासों को पानी पिलाइए, मुसाफिरों के लिए धर्मशालाएं बनवाइए। निर्धन कन्याओं का विवाह कराइए। इन कार्यों से आपका यश लोक-परलोक में फैलेगा।”

लेकिन महारानी पर उपदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा धन नहीं चाहिए जिसे हर जगह बांटना पड़े।”

साधु बाबा ने कहा, “अगर यह तुम्हारी इच्छा है, तो तथास्तु! हर गुरुवार को घर लीपकर, पीली मिट्टी से सिर धोकर नहाना और भट्टी चढ़ाकर कपड़े धोना। इससे तुम्हारा सारा धन खत्म हो जाएगा।” यह कहकर साधु महाराज वहाँ से अंतर्ध्यान हो गए।

महारानी ने साधु के कहे अनुसार काम करना शुरू कर दिया। केवल तीन गुरुवार बीतते ही उनका सारा धन नष्ट हो गया और राजा का परिवार भोजन के लिए तरसने लगा।

एक दिन महाराज विक्रमादित्य ने महारानी से कहा, “हे संजना, तुम यहीं रहो। मैं दूसरे देश जाता हूँ क्योंकि यहाँ पर सभी मुझे जानते हैं। इसलिए मैं कोई छोटा कार्य नहीं कर सकता।” यह कहकर राजा परदेश चला गया। वहाँ वह वन से लकड़ी काटकर लाता और शहर में बेचता। इस तरह वह अपना जीवन यापन करने लगा। इधर, राजा के परदेश जाते ही महारानी और दासी दुःखी रहने लगीं।

महारानी का संकट
एक बार जब महारानी और दासी को सात दिन तक बिना भोजन के रहना पड़ा, तो महारानी ने दासी से कहा, “हे दासी! पास के नगर में मेरी बहन रहती है। वह बड़ी धनवान है। तू उसके पास जा और कुछ ले आ, ताकि कुछ गुजर-बसर हो सके।”

दासी महारानी की बहन के पास गई। उस दिन गुरुवार था और महारानी की बहन गुरुवार व्रत की कथा और आरती का पाठ कर रही थी। दासी ने महारानी का संदेश दिया, लेकिन महारानी की बहन व्यस्त थी, उसने कोई उत्तर नहीं दिया। दासी वापस आकर महारानी को सारी बात बताई। सुनकर महारानी ने अपने भाग्य को कोसा।

उधर, महारानी की बहन ने सोचा कि उसकी बहन की दासी आई थी और वह बहुत दुःखी हुई होगी। कथा समाप्त कर वह अपनी बहन के घर आई और कहने लगी, “हे बहन! मैं गुरुवार व्रत कर रही थी। तुम्हारी दासी मेरे घर आई थी, परंतु जब तक कथा होती है, तब तक न तो उठते हैं और न ही बोलते हैं, इसलिए मैं नहीं बोली। कहो, दासी क्यों आई थी?”

महारानी बोली, “बहन, हमारे घर में खाने तक को अनाज नहीं है।” कहते-कहते महारानी की आँखें भर आईं। उसने दासी समेत पिछले सात दिनों से भूखे रहने की बात अपनी बहन को विस्तार से सुना दी।

महारानी की बहन ने कहा, “देखो बहन, भगवान बृहस्पतिदेव सबकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। देखो, शायद तुम्हारे घर में अनाज रखा हो।”

पहले तो महारानी को विश्वास नहीं हुआ, पर बहन के आग्रह पर उसने अपनी दासी को अंदर भेजा। सचमुच, दासी को अनाज से भरा एक घड़ा मिला। यह देखकर दासी को बड़ी हैरानी हुई।

गुरुवार व्रत की महिमा
दासी महारानी से कहने लगी, “हे महारानी! जब हमें भोजन नहीं मिलता तो हम व्रत ही करते हैं। इसलिए क्यों न इनसे व्रत और कथा की विधि पूछ ली जाए, ताकि हम भी व्रत कर सकें।” तब महारानी ने अपनी बहन से गुरुवार व्रत के बारे में पूछा।

उसकी बहन ने बताया, “गुरुवार के व्रत में चने की दाल और मुनक्का से भगवान विष्णु का केले की जड़ में पूजन करें, दीपक जलाएं, व्रत कथा सुनें और पीला भोजन ही करें। इससे बृहस्पतिदेव प्रसन्न होते हैं।” व्रत और पूजन विधि बताकर बहन अपने घर लौट गई।

भगवान की कृपा
सात दिन बाद गुरुवार आया, तो महारानी और दासी ने व्रत रखा। वे घुड़साल से चना और गुड़ लेकर आईं और उससे केले की जड़ तथा भगवान विष्णु का पूजन किया। बृहस्पतिदेव उनसे प्रसन्न होकर एक साधारण व्यक्ति का रूप धारण कर दो थालों में सुंदर पीला भोजन दासी को दे गए। भोजन पाकर दासी प्रसन्न हुई और फिर महारानी के साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया।

यह सब होने के बाद वे सभी गुरुवार को व्रत और पूजन करने लगीं। बृहस्पतिदेव की कृपा से उनके पास फिर से धन-संपत्ति आ गई। लेकिन महारानी फिर से आलसी हो गईं।

दासी ने कहा, “देखो महारानी, तुम पहले भी इस प्रकार आलसी करती थीं, जिससे सारा धन नष्ट हो गया था। अब जब भगवान बृहस्पति की कृपा से धन मिला है, तो तुम्हें फिर से आलस्य हो रहा है।”

दासी ने महारानी को समझाया कि बड़ी मुसीबतों के बाद यह धन मिला है, इसलिए दान-पुण्य करना चाहिए। भूखों को भोजन कराना चाहिए और धन को शुभ कार्यों में खर्च करना चाहिए, जिससे तुम्हारे कुल का यश बढ़ेगा और स्वर्ग की प्राप्ति होगी। दासी की बात मानकर महारानी अपना धन शुभ कार्यों में खर्च करने लगीं, जिससे पूरे नगर में उनका यश फैलने लगा।

राजा विक्रमादित्य की परीक्षा
इधर, राजा विक्रमादित्य जंगल में बैठे हुए दुःखी थे। तभी बृहस्पति देवता साधु के रूप में प्रकट हुए और बोले, “हे लकड़हारे, इस सुनसान जंगल में तुम ऐसे क्यों बैठे हो?”

राजा ने अपनी पूरी व्यथा सुनाई। साधु ने कहा, “तुम्हारी पत्नी ने बृहस्पति भगवान का निरादर किया है, जिसके कारण तुम्हारी यह दशा हो गई। अब तुम गुरुवार का व्रत रखो, सब कष्ट दूर हो जाएंगे।”

राजा ने गुरुवार व्रत रखा, जिससे बृहस्पति देव प्रसन्न हुए और उन्हें पुनः राजपद प्राप्त हुआ। राजा और रानी दोनों ने जीवनभर इस व्रत का पालन किया और सुख-समृद्धि प्राप्त की।

जो व्यक्ति श्रद्धा एवं विश्वास के साथ बृहस्पतिवार व्रत कथा को पढ़ता या सुनता है, वह सुख-समृद्धि प्राप्त करता है।


Brihaspati Dev Ki Aarti
कथा Brihaspativar ki Katha

Post navigation

Previous post
Next post

Recent Posts

  • होली 2025
  • पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल | Pashupatinath Temple Nepal
  • रुद्रनाथ मंदिर (पंच केदार)
  • मध्यमहेश्वर महादेव मंदिर | Madhyamaheshwar Mahadev Temple
  • कल्पेश्वर मंदिर | Kalpeshwar Temple

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • अंक ज्योतिष
  • अन्य
  • आरती संग्रह
  • कथा
  • ग्रह दोष
  • चालीसा
  • तापमान
  • तिथि
  • पर्व
  • बजरंग बाण
  • मंत्र
  • मंदिर
  • व्रत
  • सुंदरकांड पाठ
  • स्तोत्रम्:

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Return and Refund Policy
  • Terms & Conditions

Text Footer Link

©2026 Astro Stories | WordPress Theme by SuperbThemes